शारदे माँ!
शारदे माँ! शारदे माँ! शारदे माँ!
ज्ञान का भंडार दे माँ! शारदे माँ!
इस धरा के अंधकार में, खो न जाऊ हे माँ!/
ले अपने आँचल में हमको, ज्योतिर्मय कर देना//
शारदे माँ!.........
वाणी में हे माँ! मेरी तुम, कोकिल सा स्वर देना/
गीतों में मेरी हे माँ! तुम, प्रेमामृत भर देना //
शारदे माँ!.........
जग कल्याण करूँ हे माँ! तुम, ऐसी शक्ति देना/
मात-पिता, गुरुओं की हे माँ!, हमको भक्ति देना//
शारदे माँ!.........
(उपरोक्त वंदना "हिंदी समाचार पत्रिका", आस्ट्रेलिया से प्रकाशित)
Saturday, 30 October 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment