Wednesday, 23 March 2011

होली मिलन समारोह १९.०३.२०११




अमर उजाला, कानपुर.
कानपुर, 20 मार्च 2011
कवियों ने व्यापारियों को गुदगुदाया
कानपुर। कानपुर बारदाना व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में कवियों ने खूब गुदगुदाया। व्यापारियों ने बुराई छोड़ने का संकल्प लिया। कलक्टरगंज में हुए समारोह में हास्य कवि राधेश्याम मिश्रा, सुधा अरोड़ा, बदन सिंह मस्ताना, ओम प्रकाश,बृजेन्द्र श्रीवास्तव 'उत्कर्ष' और बलवीर सिंह आश्चर्य ने काव्य पाठ किया। बलवीर सिंह ने महंगाई पर व्यंग्य किया। अजय कुमार द्विवेदी ने गंगा की दुर्दशा इस तरह बताई, ‘गंगोत्री से निकली गंगा यूपी में हो गई परायी,। समारोह में केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, श्याम बिहारी मिश्रा, मेयर रवींद्र पाटनी, विधायक सलिल विश्नोई, राजेश कुमार गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, कमल किशोर, सुशील त्रिवेदी, पवन अग्रवाल, वेद महेश्वरी, महेश गुप्ता मौजूद रहे।

0 comments: